सरकारी जमीन पर बिना अनुमति हनुमान की मूर्ति रखने को लेकर विवाद
May 31 2025
ग्वालियर। तुलसी विहार में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति मूर्ति रखने को लेकर विवाद हो गया। घटना विश्वविद्यालय थाना इलाके की है, जिसमें मंदिर स्थापना की आड़ में जमीन घेरे जाने की सूचना पाकर पहुंची फिलहाल मौके पर डटी हुई है।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्रांतर्गत तुलसी विहार में शनिवार सुबह जगार हुई, तो स्थानीय लोग कॉलोनी में एक स्थान पर हनुमान जी की मूर्ति रखी देखकर चौंक गए। खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी वहां जुट गए। पूछताछ में पता लगा कि उक्त मूर्ति को दिलीप समाधिया द्वारा रखा गया है।
जब उससे पूछा गया कि किसकी अनुमति से यह मूर्ति रखी गई है, तो वह कुछ नहीं बता सका। चूंकि उक्त जमीन सरकारी है, ऐसे में जब क्षेत्रवासियों को लगा कि दिलीप द्वारा मंदिर की आड़ में भूमि घेरने का प्रयास किया जा रहा है, तो वह उसका विरोध करने लगे।
इस पर दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति निर्मित होने लगी। इसकी सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति काबू में की।
पुलिस द्वारा जब दिलीप से पूछा गया कि शासकीय भूमि पर मूर्ति कैसे रखी है, इसके लिए किसकी अनुमति ली गई है, तो वह यहां-वहां की बातें करते हुए बहसबाजी पर उतर आया।
दिलीप समाधिया मूलत: हजीरा इलाके का रहने वाला बताया गया है, जो विगत कुछ दिनों से तुलसी विहार में रहने के लिए आ गया है। जो आते ही यहां पर जमीन घेरने के प्रयास में लग गया। जिसके चलते उसने बिना किसी से पूछे कॉलोनी में मूर्ति रखवा दी। हालांकि जब स्थानीय लोगों को इसका पता लगा, तो वह उसके विरोध में उतर आए और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
इस मामले में थाना विश्वविद्यालय टीआई रवींद्र जाटव का कहना है कि शासकीय भूमि पर बिना अनुमति मूर्ति रखे जाने की सूचना मिली थी। फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। विवाद जैसी कोई बात नहीं है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









