अहिल्याबाई करूणा की अवतार थीं: प्रो. राजरानी
May 31 2025
ग्वालियर। महारानी अहिल्या बाई कभी युद्ध नहीं हारी और हमेशा अजय रहीं। उन्होंने धर्म, संस्कृत तथा पुरुषार्थ के क्षेत्र में अपार योगदान दिया। 1780 में काशीनाथ विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। हर नारी को अहिल्या बाई की तरह साहस और वीरता से काम करना चाहिए। मनुष्य का मन उसके आदर्शों द्वारा काबू किया जा सकता है। व्यक्ति का चरित्र ही उसको महान बनाता है। अपने अच्छे कर्मों द्वारा ही आप समाज में परिवर्तन ला सकते हैं।
यह बात शनिवार को जेयू के गालव सभागार में आयोजित देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराडक़र ने बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने अहिल्या बाई के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता आचार्य प्रो. राजरानी उपस्थित रहीं, वहीं अध्यक्षता जेयू के कुलगुरू डॉ. राजकुमार आचार्य ने की। प्रो. जेएन गौतम के स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी अतिथियों को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में मुख्य वक्ता प्रो. राजरानी ने मां अहिल्याबाई की वीरता, समर्पण और धार्मिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। पिता मानकों सिंधे पाटीदार थे और माता का नाम सुशीला सिंधे था। उनका विवाह मात्र आठ वर्ष की आयु में खाडे राव से हुआ था।1754 में पति खाडे राव युद्ध में शहीद हो गए, तब अहिल्या बाई ने अकेले ही राजकाज संभाला।
जेयू के कुलगुरू डॉ. राजकुमार आचार्य ने कहा कि समाज को प्रेरणा स्रोत देने वाले सभी स्तंभों को याद करने की जरूरत है। समाज के श्रेष्ठ जन जिस समाज का स्मरण करते हैं, समाज भी उनका स्मरण करता है। राजमाता एक आदर्श व्यक्तित्व थीं। उन्होंने पर्यावरण के प्रति भी काफी कार्य किया।
इस मौके पर कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह, प्रो. विवेक बापट, डॉ हेमंत शर्मा, डॉ. सुशील मंडेलिया, प्रो. एसके श्रीवास्तव, प्रो. शांतिदेव सिसौदिया, प्रो. एमके गुप्ता, डॉ. सपन पटेल, प्रो. आईके पात्रो, प्रो. मनोज शर्मा, प्रो. राजेंद्र खटीक, डॉ. स्वर्णा परमार, डॉ. सतेंद्र सिकरवार, राकेश सिंह गुर्जर, जीतेन्द्र सिंह गुर्जर, सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









