ड्राइंग प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया

May 31 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे डीडी मॉल फ़ूड कोर्ट में डाइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। डाइंग प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया था।
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि पायल शर्मा, अचला चौधरी सब इंस्पेक्टर उपस्थित थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा की नशा नाश की जननी है इससे दूर रहना चाहिए, इसके परिणाम घातक सिद्ध होतै है। डाइंग प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में आयोजित की गई।
वर्ग ए में 5 साल से 8 साल के बच्चों ने अपने मनपसंद विषय पर चित्रांकन बनाया, वर्ग बी में 9 साल से 14 तक के बच्चों ने तम्बाकू निषेध  विषय पर चित्रांकन बनाया, एवम् वर्ग सी में 15 साल से ऊपर के बच्चों ने तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणाम विषय पर चित्रांकन बनाया।
डॉ शिखा क_ल ने बताया सभी प्रतिभागियों को ड्राइंग पर शीट पर प्रतियोगी को अपना नाम और उम्र लिखना अनिवार्य था। सभी प्रतिभागियों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर ही नि शुल्क दी गई। इस आयोजन के संयोजक डॉ मनीष रस्तोगी एवम् उप संयोजक धीरज गोयल, विशाल जैन अशोक जैन थे। आयोजन में निर्णायक मंडल में श्रीमति रेखा ओझिया उपस्थिति थी।