सकल ब्राह्मण महासमिति की सनातन धर्म ज्ञान सभा आज

May 31 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय में संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसका संचालन प्रकाश नारायण शर्मा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आज रविवार 1 जून को सायं 6 बजे प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले पर सनातन धर्म ज्ञान सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज शंख ध्वनि की आवश्यकता एवं उसका महत्व पर ज्ञान अर्जित करेंगे। नशा मुक्ति की समाज को आवश्यकता क्यों उसके लाभ पर राजयोगी संत सच्चिदानंद ढोली बुआ महाराज  अपने प्रवचन देंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य संयोजक कपिल भार्गव, महंत दीपक शर्मा, स्वागत अध्यक्ष गायत्री शर्मा, महिला कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती संध्या तिवारी, किरण मिश्रा को दायित्व सोपा गया है।