जैन संस्कार शिविर में बच्चे सीखेंगे जैन धर्म के संस्कार 1 से
May 31 2025
ग्वालियर। श्री दिगंबर जैन नागौरी मंदिर दानाओली के तत्वाधान में प्रथम बार 1 से 8 जून तक आठ दिवसीय जैन बाल संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस जैन बाल संस्कार शिविर का उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों में जैन धर्म के सिद्धांतों का बीजारोपण करना है।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन संस्कार शिविर की तैयारियों को लेकर शिविर की पत्रिका का विमोचन आयोजन समिति ने किया। शिविर का शुभारंभ 1 जून रविवार को सुबह 7 बजे ध्वजारोहण, दीप प्रज्वल, किट विमोचन के साथ होगा। इसमें योग प्रशिक्षण डॉ शीतल जैन, विद्वान पवन जैन बच्चों को जैन धर्म के मूल सिद्धांत, सदाचार, शिष्टाचार, अनुशासन और आधुनिक जीवन से जुड़ी व्यवहारिक की शिक्षा के साथ जानकारी देंगे। शिविर में 100 से अधिक बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। उन्हें बड़ों के प्रति आदर, अनुशासन और शुद्ध व्यवहार सिखाया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









