पंच परमेष्ठी विधान किया आयोजित
May 31 2025
ग्वालियर। दिगंबर जैन स्वर्ण मंदिर प्रबंधक कमेटी तत्वाधान में जैन स्वर्ण मंदिर होने वालें प्रतिमाह के अंतर्गत मई के मासिक विधान की श्रंखला में पंच परमेष्ठी महामंडल विधान का आयोजन किया गया। जिसमे संगीतमय भजनों के साथ भक्ति में विभोर होकर भगवान पार्श्वनाथ की पूजन कर महाअर्घ्य समर्पित करें।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि पंच परमेष्ठि महामंडल विधान के विधानाचार्य पंडित अनुभव प्रकाश शास्त्री ने विधान की महत्ता सुनाने के साथ पंच परमेष्ठी विधान में पांचों परमेष्ठी प्रथम अरिहंत, द्वितीय सिद्ध, तृतीय आचार्य, चौथे उपाध्याय, एवं पांचवें सरसाधु की पूजा अर्चना कराई। इस विधान में काफ़ी संख्या में उपस्थित महिला, पुरुष के द्वारा भजनों पर पूजन कर भक्ति नृत्य के साथ भगवान पार्श्वनाथ के समक्ष महाअर्घ्य अर्पित करे।
जैन स्वर्ण मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल ने बताया कि करीबन पिछले सात सालो से प्रत्येक माह में एक विधान का आयोजन स्वर्ण मंदिर परिवार के किसी भी महिला, पुरुष के द्वारा आयोजित किया जाता है। उसी क्रम में यह विधान का आयोजन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









