कैंडल जलाकर ली राष्ट्र के प्रति प्रयत्नशील और ईमानदारी से काम करने की शपथ

May 31 2025

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में छात्र संगठन के द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के 420 लगभग छात्र-छात्राओं ने पहले संस्थान का गीत गया और फिर गोला बनाकर ढलती शाम के बीच हाथ में कैंडल जलाई। 
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी कुलपति प्रो. इंदु बोरा ने कैंडल जलाकर की। उन्होंने स्टूडेंट्स को शपथ दिलाई कि संस्थान से निकलकर प्रोफेशनल लाइफ में वे अपने पेशे में पूरी ईमानदारी से काम करेंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
यह कार्यक्रम सन् 1964 से आयोजित किया जा रहा है जिसमें स्टूडेंट्स का वेलकम किया गया। उसके बाद पासआउट छात्र-छात्राओं का एलुमिनाई फॉर्म भी संस्थान से निकलने से पहले भरवाया गया। इसके जरिए उन्हें ऑफिशियल एलुमिनाई घोषित किया गया। इस तरह ये कार्यक्रम हर वर्ष छात्र संगठन का हिस्सा बन जाते है। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी कुलसचिव डॉ संजीव यादव, छात्र संगठन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, महासचिव डॉ. अनुरोध सिंह सिसोदिया एवं संस्थान के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।