किसानों का भुगतान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

May 30 2025

ग्वालियर। पिछले 6 माह से धान की फसल के पैसे की भुगतान के लिए किसान आंदोलन करने में जुटे हुए हैं। गत दिवस किसानों ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। किसानों के साथ करीब 8 करोड रुपए का घोटाला हुआ है।
किसान सभा के राज्य महासचिव अखिलेश यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस उन्हें पकड़ नहीं कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो एवं उन पर इनाम घोषित किए जाए। जब तक ऐसा नहीं होता किसान सभा आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी की किसानों को सबसे पहले भुगतान कराने के लिए मंडी प्रशासन की जिम्मेदारी है, सरकार एवं जिला प्रशासन किसानों को पैसा दिलाने का काम करें, अन्यथा आंदोलन तेज किया जायेगा, किसान नेता ने जोर देते हुए कहा है की किसानों की गाढ़ी कमाई की एक एक पाई के भुगतान होने तक संघर्ष किया जाता रहेगा।