कैडेट्स ने जाने यातायात नियम और आग बुझाने का प्रशिक्षण लिया
May 30 2025
ग्वालियर। एनसीसी द्वारा कर्नल आरएस लेहल सेना मेडल के नेतृव में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट को यातायात नियमों की जानकारी सब इंस्पेक्टर आयुष मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग को रोमांच नहीं, जिम्मेदारी है। सडक़ पर गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। इससे खुद की और दूसरों की जान सुरक्षित रहेगी सडक़ हादसों की सबसे बड़ी वजह लोगों की लापरवाही होती है। अगर लोग ट्रैफिक नियमों, सिग्नल और चिन्हों का पालन करें तो हादसे रोके जा सकते हैं। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए कैडेट को सडक़ हादसों से होने वाले नुकसान और उनसे बचाव की जानकारी देकर ट्रैफिक सिग्नल, चिन्ह और नियमों को विस्तार से समझाया।
उन्होंने बताया कि पीली लाइट रुकने का संकेत होती है। अगर वाहन स्टॉप लाइन पार कर चुका है तो आगे बढ़ सकता है। लेकिन स्टॉप लाइन के पीछे होने पर रुकना जरूरी है। पीली लाइट पर तेज गति से निकलने की कोशिश से क्रॉसिंग पर हादसे होते हैं। उन्होंने सडक़ के बीच बनी सफेद और पीली पट्टियों का मतलब भी समझाया। कटी हुई पट्टी का मतलब ओवरटेक की अनुमति होती है। सीधी और बिना कटी पट्टी पर ओवरटेक नहीं करना चाहिए। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस के बनाने के बारे में जानकारी दी। अंतिम में कैडेट को यातायात नियम की शपथ दिलाई गई। आग से बचाव और आपात स्थिति में कार्रवाई का प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही अफवाहों से बचने की दी सलाह दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









