जैन धर्म के ग्रंथ जिनवाणी सजाओ प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों ने लिया भाग
May 30 2025
ग्वालियर। श्रुत पंचमी के अवसर पर ओमकार फाउंडेशन के तत्वावधान में जिनवाणी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन दानाओली स्थित दिगंबर जैन पार्श्वनाथ ट्रस्ट मंदिर में आयोजित किया गया। इस दौरान जैन समाज के लोगों के द्वारा जैन धर्म के जीर्ण शीर्ण ग्रंथों का संवर्धन एवं साज सज्जा की गई। जिसमें लगभग 200 प्रतियोगियों ने भाग लिया। कार्यकम में पंडित अजित अचल एवं देवेंद्र जैन द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल जैन महापंचायत के अध्यक्ष पारस जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पं. सुनील शास्त्री उपस्थित रहे।
जिनवाणी सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अंकिता-हर्षल जैन रविनगर, द्वितीय पुरस्कार वंदना-नितिन जैन दानाओली, अनुष्का अशोक जैन, एवं तृतीय पुरस्कार सुनीता अशोक जैन, खुशी राजीव जैन, अवधेश राजकुमार जैन को मिला। भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को एक किट प्रदान की गई। साथ ही प्रमाण पत्र एवं उपहार भी दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









