जस्टिस खोत व जस्टिस द्विवेदी ने ली शपथ

May 30 2025

ग्वालियर। जबलपुर हाईकोर्ट में आयोजित समारोह में ग्वालियर से हाईकोर्ट जज बने दीपक खोत एवं पवन द्विवेदी ने शुक्रवार सुबह 10.30 बजे हाईकोर्ट जज के रूप में शपथ ली। 48 साल में यह तीसरा मौका है जब ग्वालियर से एक ही दिन में दो एडवोकेट ने हाईकोर्ट जज के रूप में शपथ ली है। दोनों के शपथ लेने से ग्वालियर बार में खुशी का वातावरण है। 
इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर से भी अधिवक्ता पहुंचे थे। वहीं दोनों न्यायाधीशों के परिवार के लोग भी इस मौके पर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर हाईकोर्ट से जज बनें जस्टिस आरसी लाहौटी चीफ जस्टिस बन चुके हैं।