शहर की यातायात व्यवस्था के लिए आए सुझावों पर तत्परता के साथ अमलका निर्णय लिया
May 30 2025
ग्वालियर। जिला सडक़ सुरक्षा समिति की ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सांसद भारत सिंह कुशवाह की मौजूदगी में शुक्रवार को आयोजित बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आए सुझावों पर तत्परता के साथ अमल करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ब्लैक स्पॉट, लेफ्ट टर्न सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। वहीं ई-बस सेवा रुट पर भी विचार के बाद निर्णय लिए गए। सांसद कुशवाह ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय मैदान में नजर आना चाहिए।
जिला सडक़ सुरक्षा समिति की सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री मिशन लाइफ से संबंधित विभागों का प्रेजेंटेशन किया गया। वहीं पूर्व की कार्रवाई का अनुमोदन किया गया। शहर में और शहर के सीमावर्ती क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट पर भी चर्चा की गई तथा इसे प्रेजेंटेशन के जरिए समझाया गया इस पर समिति ने प्राथमिकता के साथ इस संबंध में लिए गए निर्णयों पर कार्रवाई करने की बात कही, शहर के लेफ्ट टर्न फ्री करने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने पर सहमति बनीं जिससे कि लेफ्ट टर्न जहां की वाहन खड़े हो जाते हैं उन पर कार्रवाई की बात की गई। वन-वे सीसीटीवी लगाने की प्रगति, हॉकर्स जोन का उपयोग, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के रूट फैक्ट्रियों एवं स्कूलों में संचालित 52 सीटर बसों का मिनी बस में परिवर्तन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
जिले में वर्ष 2022 में 48605 वाहन पंजीकृत हुए थे, वहीं 2025 में इसमें दोगुनी वृद्धि हुई है। 2025 में 83444 वाहन पंजीकृत हुए। जिले में मोटर साइकिलों ओर स्कूटरों की संख्या 5 लाख 86 हजार है। वहीं 1682 मोपेड है।
ग्वालियर में वाहनों की संख्या के साथ हादसे भी बढ़े हैं। हर रोज औसतन एक व्यक्ति की मौत सडक़ हादसे में हो रही है। 2024 में 2040 हादसे हुए जिसमें 1585 लोग घायल हुए तथा 351 लोगों की मौत हुई। इस प्रकार हादसों में 17.20 प्रतिशत लोग अपनी जान गंवा देते हैं।
ब्लैक स्पॉट पर चर्चा हुई जिसमें सिकरौदा तिराहा, जौरासी घाटी, सिमरिया टेकरी, आंतरी में कल्याणी तिराहा, डबरा में अरु तिराहा के पास, बिलौआ में बिलौआ तिराहा पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दीर्घकालिक उपाय करने पर चर्चा हुई।
वहीं हिट एण्ड रन के 2023 से अब तक कुल 70 प्रकरण कलेक्टर के यहां भेजे गए जिसमें 13 मामलों में सहायता राशि दी गई। इसमें मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए तथा गंभीर घायल को 50 हजार रुपए दिए जाते हैं। कलेक्ट्रेट में 57 मामले लंबित पड़े हैं।
शहर के लोगों को यातायात के प्रति जागरुक करने के लिए शहर में गोला का मंदिर चौराहा, पिन्टो पार्क तिराहा, हजीरा चौराहा, फूलबाग चौराहा, चेतकपुरी, कस्तूरबा तिराहा तथा आकाशवाणी तिराहा पर वीडियो मैसेज स्क्रीन के जरिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
बैठक में कलेक्टर रूचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त संघ प्रिय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









