विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ड्राइंग प्रतियोगिता 31 मई को

May 30 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर तीन वर्गों में डाइंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में तीन आयु वर्ग रहेंगे। वर्ग ए में 5 साल से 8 साल के प्रतिभागी, वर्ग बी में 9 साल से 14 तक के प्रतिभागी, वर्ग सी में 15 साल से ऊपर के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतिभागियों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणाम विषय पर चित्रांकन बनाना है। 
डॉ शिखा क_ल ने बताया आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शनिवार 31 मई को सुबह 9:30 बजे डीडी मॉल फ़ूड कोर्ट पर आना होगा। ड्राइंग शीट पर प्रतियोगी को अपना नाम और उम्र लिखना अनिवार्य है, तीनों वर्ग में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व  सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही सभी भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिये जायेंगे सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर ही नि शुल्क दी जायेगी निर्णायक मंडल का निर्णय सर्व मान्य होगा। विजेताओं की सूचना एक जून को सुबह वाट्स अप के माध्यम से दी जायेगी।