नि:शुल्क दंत शिविर का ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर हुआ आयोजन

May 30 2025

ग्वालियर। ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार भवन माधवगंज में संस्थान के मेडिकल विंग द्वारा शर्मा डेंटल क्लिनिक दौलतगंज के सहयोग से नि:शुल्क दंत रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जनसामान्य को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा नि:शुल्क परामर्श प्रदान करना था।
शिविर के शुभारंभ में ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र की प्रमुख बीके आदर्श ने कहा कि वर्तमान समय दांतों की बीमारी सभी उम्र के लोगों (बच्चे, युवा, वृद्ध) में देखने को मिल रही है। इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, दर्द होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ राजेंद्र शर्मा, डॉ. आनंद शर्मा (डेंटल सर्जन) तथा डॉ. रूचि शर्मा (मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ) द्वारा जाँच और परामर्श प्रदान किया गया।
इस सेवा कार्य में बीके जीतू, बीके पवन, बीके विजेंद्र, बीके पियूष सहित अनेक सेवाधारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।