ग्वालियर प्रेस क्लब ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया
May 30 2025
ग्वालियर। शहीदों के सम्मान, राष्ट्र की रक्षा और तिरंगे की शान के लिए हर भारतवासी सदैव समर्पित है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों को सबक सिखाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर का नाम महिलाओं के समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक है। उन आतंकियों ने इसे उजाडऩे की जो हिमाकत की वो भूल गए कि भारतीय नारी वो शक्ति का रूप है, जो सृजन करती है। लेकिन समय आने पर दुष्टों का संहार भी करना जानती है।
जैसा कि हमारी सेना में तैनात दो महिला अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कर दिखाया है। भारतीय सेना ने अपना प्रतिशोध लिया। यह बात स्टेडियम स्थित शहीद उपमन्यु पार्क में शहीद उपमन्यु की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। पत्रकारों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर यह संदेश दिया कि भारत अपने वीरों के साथ खड़ा है।
यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि ग्वालियर प्रेस क्लब की आवश्यक बैठक गांधी रोड़ स्थित न्यू सर्किट हॉउस में आयोजित की गई। बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बरिष्ठ पत्रकार सुरेश डंडोतिया, ब्रज मोहन शर्मा, अजय मिश्रा, जोगेंद्र सेन, हरीश चंद्रा, जयेश कुमार, राजेश जायसवाल, रघुवीर कुशवाह, राकेश वर्मा, देवेंद्र शर्मा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









