भारतीयभाषा समर कैंप में महाराष्ट्र के जायके का आनंद लिया छात्रों ने

May 30 2025

ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्ऱमांक 1 के छात्रों ने भारतीयभाषा समर कैंप के चौथे दिन महाराष्ट्र के विभिन्न पारंपरिक भोजन के बारे में जाना, पूरनपोळी बनाने की विधि सीखी, वर्ली आर्ट्स की पेंटिंग और वॉल हैंगिंग बनाए, पौधा सजाया।  
छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि बच्चे घर जाकर भी मराठी भाषा ही बोल रहे हैं और महाराष्ट्र में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से भी फोन पर मराठी में ही बात कर रहे हैं। छात्रों को कैंप में अल्पाहार भी प्रदान किया जा रहा है। जिसमें कभी लस्सी तो कभी जलजीरा का लुफ्त भी बच्चे उठा रहे हैं। पांचवे दिन बच्चे मराठी व्यंजन का स्वाद भी चखेंगे।