अहिल्याबाई ने महेश्वरी साडिय़ों को विश्व स्तर पर दिलाई पहचान

May 30 2025

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान व भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश अग्रवाल ने लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व व उनके कार्यों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। 
मुख्य अतिथि कमलाराजा महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष मीना मचान ने कहा अहिल्याबाई ने कम आयु में ही अपने पति व पुत्र को खोकर अपने जीवन में अत्यंत दुख सहन करते हुए राजमाता धर्म का पालन किया और अपने राज्य का विकास किया। राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर कुसुम भदोरिया ने कहा अहिल्याबाई ने महेश्वर की महेश्वरी साडिय़ों को विश्व स्तरीय पहचान प्रदान की। 
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भी राजमाता अहिल्याबाई के जीवन पर विचार प्रस्तुत किए। प्रोफेसर आरसी गुप्ता, श्रद्धा सक्सेना, पुष्पलता ठाकुर, रवि रंजन, विभा दूरवार, नीलम गुप्ता उपस्थित रहे।