एमआइटीएस में मैकेनिकल का कोलोकियम आयोजित
May 30 2025
ग्वालियर। एमआइटीएस में मैकेनिकल का कोलोकियम (महासभा) आयोजित किया गया। इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से इंडस्ट्रियल आपरेशन और लर्निंग पर प्रजेंटेशन दिया। इसमें उन्होंने कंपनी की प्रोफाइल, कंपनी की कार्यप्रणाली, रॉ मटेरियल से प्रोडक्ट बनने की कहानी, आर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर और लर्निंग आउटकम्स आदि का विषय डाटा और फोटो शामिल किए।
कोलोकियम की शुरुआत नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड गुना से आरएस गप्ता ने अपनी स्पीच से की। उन्होंने बताया कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ के चलते छात्रों का पुन: मैकेनिकल के प्रति रुझान बढ़ रहा है। छात्र कोर ब्रांच लेकर साथ में कंप्यूटर के विषय भी लेते हैं, जिससे उनकी उपयोगिता बढ़ जाती है। कोलोकियम के समन्वयक प्रो आरपी कोरी थे। उन्होंने इंडस्ट्रियल डिजास्टर एंड सेफ्टी विषय पर संबोधन दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









