जैन समाज के पुरुष और महिलाओ ने किया 50 यूनिट रक्तदान

May 29 2025

ग्वालियर। जैन मिलन ग्वालियर के तत्वाधान में जैन समाज के समाजसेवी स्वर्गीय पारस गंगवाल की स्मृति पर नई सडक़ स्थित महावीर काम्पलेक्स में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे जैन समाज के पुरुषों के साथ महिलाओ ने रक्तादान से किसी गरीब परिवार जान बचाने के लिए आगे बढक़र रक्तदान किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाजसेवी स्वं. पारस गंगवाल के चित्र छाया पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जैन मिलन ग्वालियर के रक्तदान शिविर में पुरुष, युवा ओर महिलाओं सहित 50 लोगों रक्तदान में अपनी भागीदारी निभाई। रक्तदान करने वाले सभी लोगों का प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मान किया। रक्तदान शिविर जेएएस हॉस्पिटल कालेज के 15 डॉक्टर टीम ने परीक्षण किया।