किसानों को जागरूक करने कृषि वैज्ञानिकों को रवाना किया
May 29 2025
ग्वालियर। किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग के वैज्ञानिक और स्टाफ गुरुवार सुबह रवाना हुए। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक किसानों को अधिक पैदावार करने के तरीके बताएंगे। साथ ही फसलों में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के तरीके भी बताएंगे। इसको लेकर गुरुवार सुबह कृषि विभाग के चार वाहन अलग-अलग ब्लॉकों में भेजे गए हैं। इन वाहनों को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
किसानों को जागरूक करने के लिए रवाना हुए वाहनों को जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया और भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इन वाहनों को रेसकोर्स रोड स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र से रवाना किया गया।
उप संचालक कृषि आरएस शाक्यवार ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए गुरुवार से अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान मुरार, घाटीगांव, डबरा और भितरवार ब्लॉक में 12 जून तक निरंतर चलाया जाएगा। इन वाहनों में कृषि वैज्ञानिक, हार्टीकल्चर और कृषि स्टाफ तैनात किया गया है।
उप संचालक कृषि शाक्यवार ने बताया कि प्रत्येक वाहन प्रतिदिन तीन पंचायतों को कवर करेगा। इस दौरान कृषि विभाग का स्टाफ किसानों को कृषि की नई तकनीक के साथ किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देगा। साथ ही किसानों की परेशानियों को भी सुना जाएगा। इसके अलावा कम पानी में पैदा होने वाली फसलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। किसान अधिक फसल उगाकर अधिक पैसा कैसे कमाएं इस बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। इसको लेकर हर पंचायत पर प्रतिदिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









