महाराणा का जीवन प्रेरणा का स्रोत:महापौर डॉ. शोभा सिकरवार

May 29 2025

ग्वालियर। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर शहर के लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
महाराणा प्रताप का संघर्ष और उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें अपनी मातृ-भूमि की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। यह बात गुरुवार को महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कही। 
महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने कितने संघर्षों का सामना किया यह पूरा विश्व जानता है। युवाओं को खासकर उनके जीवन से अवश्य सीखना चाहिए।
इस मौके पर महापौर शोभा सिकरवार,कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, राजेश तोमर, राजा भदौरिया, कल्लू तोमर, सागर नाती, धर्मराज सिंह तोमर, आशा सिंह, राघवेन्द्र सिंह राजावत, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, जयदीप फौजी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।