2 जून से शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय ग्वालियर का समर कैंप सीजन-2

May 28 2025

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में निशुल्क समर कैंप सीजन 2 का आयोजन 2 जून से शुरू होगा,  इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों बच्चों को पुस्तक पढऩे के लिए प्रेरित करने और उनके समग्र विकास के साथ साथ रचानात्मक गतिविधियों में भी भाग लेने का मौका देना है। समर कैंप के तहत 2 से 26 जून तक कई रचनात्मक, शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियाँ आयोजित की जायेगी।
समर कैंप सीजन 2 में बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, क्ले मॉडलिंग, हुला-हूप, स्पून लेमन रेस, कहानी सुनाने की प्रतियोगिता, बोर्ड गेम्स और पहेलियाँ, ट्रेजर हंट, आर्ट एंड क्राफ्ट और विज्ञान प्रयोग जैसी रोचक गतिविधियों रखी गई हैं। 
स्मर कैंप में बच्चों को अपनी पानी की बोतल साथ लानी अनिवार्य होगी। बच्चों को छोडने व ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावक की होगी।