कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने श्रमदान कर आम नागरिकों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

May 28 2025

ग्वालियर। ग्वालियर में वायु सुधार हेतु जन जागरूकता कार्य के अंतर्गत मेगा ड्राइव फॉर माइक्रो डस्ट क्लीनिंग प्रोग्राम एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बुधवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं निगमायुक्त संघ प्रिय सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन एवं नगर निगम की अनेक अधिकारी, कर्मचारी व आम जनों द्वारा श्रमदान कर हुरावली मुराद नदी पर अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न जल स्रोतों का जीर्णोद्धार कर उनकी साफ सफाई की जा रही है तथा आम नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर को डस्ट फ्री करने के लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत मेगा डस्ट फ्री अभियान चलाया जा रहा है।