शिवपुरी लिंक रोड पर मिला अज्ञात महिला का शव
May 28 2025
ग्वालियर। बुधवार सुबह पुलिस को शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता मंदिर तिराहे के पास डिवाइडर पर एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है। मौत की परिस्थितियां पूरी तरह संदिग्ध हैं। महिला के शरीर पर बाहरी रूप से किसी भी प्रकार के घाव नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को शुरुआती जांच में गर्मी या हार्ट अटैक से मौत की आशंका लग रही है, लेकिन मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान के प्रयास कर रही है।
कंपू थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि एक महिला का शव शीतला माता मंदिर तिराहे पर डिवाइडर के बीच में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
महिला के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या ऐसे निशान नहीं मिले, जिससे यह प्रतीत हो कि वह किसी सडक़ हादसे की शिकार हुई है। मृतका के पास ऐसा कोई सामान भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
महिला पीली साड़ी पहने हुए थी और उसके पैरों में चप्पल नहीं थी। शव इस प्रकार पड़ा था जैसे वह अचानक गिर पड़ी हो या उसे किसी ने गिराया हो। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, इसलिए सडक़ हादसे या हत्या की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अत्यधिक गर्मी या हार्ट अटैक से महिला की मौत हो सकती है। हालांकि, सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









