शिविर में बच्चे सिख रहे हैं स्केटिंग की विभिन्न विधाओं को

May 28 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल के फ्रंट पर किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि शिविर में बच्चों को स्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह आयोजन प्रात: 6 बजे से 7:30  बजे तक आयोजित किया जा रहा, इसमें स्केटिंग के कोच दीपक जयसवाल डेविड द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका का समपान 8  जून को किया जाएगा। आयोजन में जो बच्चे भाग लेना चाहते हैं वो शिविर स्थल पर प्रात: 6 से 7:30 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। संस्था के धीरज गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी, विशाल जैन अशोक जैन ने बच्चों से और उनके अभिभावकों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।