जैन स्वर्ण मंदिर में महिला मंडल ने किया पार्श्वनाथ चालीसा पाठ

May 28 2025

ग्वालियर। जैन स्वर्ण मंदिर महिला मंडल एवं जैन स्वर्ण जैन मंदिर परिवार के सदस्यों ने मंदिर में संगीतमय पार्श्व नाथ चालीसा पाठ किया। तय कार्यक्रम के अनुसार यह कार्यक्रम 40 माह तक चलेगा। इसमें हर महीने में एक बार पार्श्व नाथ चालीसा का संगीतमय पाठ किया जाएगा।
स्वर्ण महिला मंडल परिवार की अध्यक्ष मोनिका सेठी, सचिव अर्पिता अजमेरा एवं कोषाध्यक्ष मोनिका पाटनी ने बताया कि जैन स्वर्ण मंदिर में मूलनायक अतिशयकारी प्रतिमा भगवान पार्श्वनाथ की है। पार्श्वनाथ चालीसा में भगवान पार्श्वनाथ की जीवनगाथा, यशोगान की सम्पूर्ण जानकारी वर्णित है।
मंदिर में सामूहिक रूप से सजाए गए चालीसा मंडप पर 40 परिवारों ने चालीसा का चालीस बार वाचन करते हुए संगीतमय हाथों में चंवर लेकर भक्ति नृत्य के साथ एक एक दीपक प्रज्वलित करते हुए 40 दीपक समर्पित किए। इसके बाद स्वर्ण मंदिर महिला मंडल और समाज के लोगों ने संगीतमय भगवान पार्श्वनाथ की भव्य आरती की।