प्रांतपाल पाराशर का अभिनन्दन जून में

May 28 2025

ग्वालियर। 78 वर्ष पुराने रोटरी क्लब के नव निर्वाचित प्रांतापाल प्रदीप पाराशर का अभिनन्दन समारोह जून माह में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में रोटरी के पूर्व प्रांतपाल भूपेन्द्र जैन, प्रदीप पाराशर, उदित चतुर्वेदी, रोहित जैन, पवन जैन ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जिस पर उन्होनें अपनी सहमति व्यक्त की। आगामी जून माह में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे।