भाजपा कार्यकर्ता राजेश दुआ को मातृ शोक

May 28 2025

ग्वालियर। भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवी एवं आकाशवाणी दूरदर्शन श्रोता दर्शक महासंघ के महामंत्री राजेश कुमार दुआ एडवोकेट की माताजी श्रीमती स्वर्णकांता दुआ का निधन आज हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास जाधव महल खासगी बाजार से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पर पहुंची। 
जहां पर उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेश कुमार ने मुखाग्नि दी। उनके परिवार में तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। अंतिम संस्कार में राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं एडवोकेटस शामिल हुए।