नशामुक्त भारत अभियान का सपना सभी के सामूहिक प्रयासों से ही संभव: देवकीनन्दन
May 28 2025
ग्वालियर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग जिला ग्वालियर द्वारा नशामुक्त भारत अभियान की अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सभागार ग्वालियर में आयोजित किया गया।
जिला स्तरीय बैठक में प्रभारी संयुक्त संचालक देवकीनंदन सिंह ने कहा कि नशा किसी भी प्रकार का हो, समाज के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा की नशामुक्त भारत अभियान का सपना हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। नशामुक्त भारत अभियान को हम सभी को मिलकर जन आंदोलन बनाना है। देवकीनंदन ने कहा कि 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रत्येक पंचायत व वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाये।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विभिन्न प्रकार की जन जागरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। कार्यक्रम में एएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने अवैध रूप से बिक रहे नशे पर भी शिकंजा कसने की बात रख कहीं। वहीं सहायक संचालक सामाजिक न्याय विभाग शशांक विरेही ने विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने नशामुक्त भारत अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने विचार रखे। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, सौरव गर्ग, गिरीश पाल, पूनम शाक्य, रुक्मणी अग्रवाल, हितेंद्र सिंह कुशवाह, गिर्राज सिंह, प्रोफेसर पवन शर्मा, राजकुमार आर्य, आकाशदीप खरे, हिमांशु माहौर सहित विभिन्न विभागों व अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









