पांच दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ

May 28 2025

ग्वालियर। पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की याद में 5 दिवसीय समर कैंप का समापन मुरार बजरिया के अंबेडकर पार्क मे किया गया। इस समर कैंप मे छात्रों को डांस, ड्रामा, गीत, पेंटिंग, विज्ञान की गतिबिधिया यह सब सिखाया गया..जिसको बच्चो ने समापन दिवस पर प्रस्तुति दी। समापन कार्यक्रम मे बच्चो द्वारा बनाई  गयी पेंटिंग, आर्ट  विज्ञान गतिविधियां बच्चों की पेंटिंग की बच्चों के विज्ञान के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम मे छात्रों के माता-पिता और बजरिया एरिया के क्षेत्रीय लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम में लगभग 100 लोग शामिल हुए।
यह  समर कैंप पिछले 3 वर्षो से यहा लगातार लगाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य वर्तमान समय मे जो सांस्कृतिक माहौल मे जो गिरावट आ रही है जिसमे छोटे छोटे बच्चे मोबाइल नेट, पर पर आश्लीलता गंदे गाने, गंदी फिल्में के माध्यम  से अपराध मानसिकता का शिकार बनते जा रहे है। एक कक्षा 5वी का छात्र अपनी ही कक्षा की एक छात्रा के साथ गलत कर रहा है। क्यों कि वो गलत वीडियो देख रहा है, बच्चे पूरे दिन रीलस् को देख देख गाली देना व्यक्तिगत मानसिकता बनती जा रही है। इन्ही सब को ध्यान मे रखते हुए हम सब बच्चो को एक अच्छा माहौल देकर उनको एकता सिखाकर, सबके साथ मिल जुल कर रहना, सभी की मदद करना, और एक अच्छे गाने, अच्छी गीत,अच्छी पेंटिंग  के माध्यम से कुछ मेसेज दे पाए ये सब सिखाने की लगातार कोशिस कर रहे है, बच्चे बच पाएंगे तो हमारा भविष्य बच पायेगा। 
 इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूजा श्रीवास ने बात रखी उन्होंने  बच्चो का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ लगातार की जाए जिससे  आस पास का माहौल भी एक बेहतर बन पाए यह उन्होंने अपील की है, अंत मे बच्चो को सर्टिफिकेट दिए गए। 
कार्यक्रम मे वालंटियर ऋषभ, अमित, राधिका, खुशी, अमन युवराज और सावित्रीबाई फुले की कोचिंग के छात्र साथी कोमल व कुछ क्षेत्रीय लोगो ने भी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन कोमल व अजय ने किया।