समर बास्केटबॉल टूर्नामेंट 1 जून को

May 27 2025

ग्वालियर। ऋषि गालव पब्लिक स्कूल एवम रॉक फायर स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वधान में एक दिवस समर बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जो एक जून को दीन दयाल नगर स्थित ऋषि गालव स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर खेला जाएगा। यह मुकाबले अंडर-14 बालक बालिका मैं और अंडर-17 बालक बालिका के बीच खेले जायेंगे।
योजना सचिव प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी मुकाबला नॉकआउट के आधार पर खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी टीमो को 28 मई तक अपनी एंट्री कारवानी होगी। एंट्री बिलकुल निशुलक राखी गयी है। सभी विजेता या उपविजेता टीमो को सम्मानित किया जाएगा। सभी टीमें अपनी एंट्री दीन दयाल नगर स्थित ऋषि गालव पब्लिक स्कूल में करवा सकती हैं।