शनि जयंती पर शनि देव को तिल और तेल अर्पित की

May 27 2025

ग्वालियर। मंगलवार सुबह से शनि मंदिरों में भक्तों की भारी भड़ है। शनि जयंती पर बड़ा मंगल का संयोग भी है।
शहर के शनि मंदिरों में शनि जयंती पर शनि देव के दर्शन करने और तेल और तिल का दान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ प्राचीन मंदिर ऐंती गांव में रात से लगना शुरू हो गई। पसीने से तरबतर भक्तों में भगवान शनि देव को तिल और तेल अर्पित करने के लिए होड़ मची हुई थी। शनि जयंती पर भक्त मंदिरों में शनि देव की शांति के लिए अनुष्ठान करा रहे हैं। कई शुभ योगों में शनि जयंती मनाई जा रही है। यह पितृ दोष निवारण के लिए खास मानी गई है। 
शनि जयंती पर मंत्रों के जाप व पूजन करने से शारीरिक व मानसिक कष्ट दूर होंगे। शनि देव की कुदृष्टि न पड़े और उनकी अच्छी दृष्टि बनी रहे इसके लिए मंगलवार सुबह से शनि मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी। शनि देव को तिल, तेल अर्पित करते हुए परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की जा रही है। शनि जयंती पर शहर के शनि मंदिरों में सुबह 4 बजे से दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचना शुरू हो गए। शहर में स्थित ठाटीपुर के शनि मंदिर, तारागंज शनि मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर तिल, तेल अर्पित कर रहे हैं। बहोड़ापुर व रामदास घाटी, बालाजी धाम गरगज कालोनी में शनि मंदिरों में भक्त पूजा अर्चना करते हुए खुशहाली की कामना की।