बच्चों की स्केटिंग के साथ शुरू हुआ सावरकर मेला
May 27 2025
ग्वालियर। वीर सावरकर मेले का शुभारंभ मंगलवार को बच्चों की स्केटिंग के साथ हुआ। मंगलवार सुबह 6 बजे हिंदू महासभा भवन दौलतगंज से कर्नल सोफिया कुरैशी के चित्रों को हाथ में लेकर तिरंगा बाल स्केटिंग यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शहीद केप्टन उपमन्यु सिंह की माता सुमन सिंह, मेजर नेहा शुक्ला, डिप्टी कमांडेंट निधि शुक्ला के पिता राकेश शुक्ला ने तिरंगा ध्वज फहराते हुए किया।
तिरंगा बाल स्केटिंग यात्रा दौलतगंज से पाटनकर बाजार, ऊंट पुल, ओल्ड हाईकोर्ट रोड, घोड़ा चौक, सनातन धर्म मंदिर रोड, महादजी चौराहा होती हुई थीम रोड स्थित फ्लैग पॉइंट पर पहुंची। स्केटिंग यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









