एलिवेटेड रोड निर्माण में लूप को लेकर सांसद ने दिए निर्देश
May 27 2025
ग्वालियर। स्वर्ण रेखा नदी पर बन रही एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण का काम तेजी से चल रहा है। 1322 करोड़ की लागत से 14.2 किलोमीटर की इस रोड के पहले चरण का लगभग 75 फीसद काम पूरा हो चुका है।
मंगलवार को सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लक्ष्मीबाई समाधि से हनुमान बांध तक चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए लक्ष्मीगंज एबी रोड पर लगने वाले जाम से बचने के लिए तारागंज में रामद्वारा से लूप बनाने की बात अधिकारियों से की। उन्होंने कहा कि जब यहां से लूप दिया जाएगा तभी इस क्षेत्र से जाम की समस्या का समाधान हो सकता है। एलिवेटेड रोड पर चढने ओर उतरने के लिए लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग द्वारा एक दर्जन से अधिक प्रवेश ओर निकास लूप तैयार किए जाने हैं।
ये लूप कहां बनने है इसे लेकर आज निरीक्षण के दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह ने अधिकारियों से कहा कि लूप ऐसे स्थान पर बनाए जहां से ट्रेफिक का लोड कम किया जा सके। अगर ट्रैफिक का लोड कम नहीं हुआ तो इसकी सार्थकता नहीं रहेगी।
एलिवेटेड रोड के प्रथम चरण में ट्रिपल आईटीएम से लक्ष्मीबाई समाधि तक 6.5 किलोमीटर का काम अंतिम चरण में चल रहा है। वहीं लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल से हनुमान बांध तक का काम भी प्रारंभ हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि इस रोड पर कहां-कहां लूप बनना है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति फूलबाग से इस रोड पर चढता है तो वह जीवाजी गंज पर उतर सकता है वहीं जीवाजी गंज से चढने वाला आगे की ओर जा सकता है।
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि यह शहर की एक महत्वपूर्ण योजना है जो कि शहर के बढ़ते यातायात दबाव को कम करेगी। उन्होंने कहा कि शहर में वाहनों के बढने से जो जाम की स्थिति बनती है उसे दूर करने के लिए ही एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार के कारण ही यह बड़ा प्रोजेक्ट संभव हो पाया है। इस प्रोजेक्ट के तहत जो मकान और दुकानें हटाई जाना है वह कार्य भी जल्दी ही पूरा किया जाएगा। निर्माण में बाधा बन रही संपत्तियों को हटाए जाने के बाद इसके काम में और तेजी आएगी। प्रथम चरण में लक्ष्मीबाई समाधि के पास 21 मकान, हजीरा पुल के पास 31 मकान व दुकानों सहित इसके निर्माण में बाधक अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। दूसरे चरण में बाधक संपतियों का सर्वे किया जा चुका है। जल्दी ही इन्हें हटाने की कार्रवाई भी प्रारंभ होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









