अजाक्स से नहीं छूट रहा मोह, प्रांताध्यक्ष बनने फिर की अपील: मौर्य
May 27 2025
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति -जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने एक वरिष्ठ अधिकारी पर अजाक्स से मोह न छूटने के आरोप लगाए हैं। मुकेश मौर्य ने कहा है कि किस प्रकार मप्र शासन में बैठे एक वरिष्ठ अधिकारी अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर अजाक्स संगठन पर अपना कब्जा बनाए हुए है। जबकि इनकी अगस्त 2025 में सेवानिवृति होने वाली है। फिर भी इनका अजाक्स प्रांताध्यक्ष पद से मोह नहीं छूट पा रहा है। प्रांताध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए अधिकारी संगठन की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। जबकि इनकी अनर्गल आपत्तियों को न्यायालय जबलपुर के निर्देशों पर हुई सुनवाई में रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी भोपाल द्वारा 13/09/24 को अस्वीकार कर मुकेश मौर्य (प्रांताध्यक्ष) द्वारा प्रस्तुत कार्यकारिणी को मान्यता प्रदान की गई जा चुकी है।
मुकेश मौर्य ने यह भी आरोप लगाए कि वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पूर्व में प्रदेश में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से पहले पदोन्नति में आरक्षण दिलाएं जाने के नाम पर करोड़ों रुपया एकत्रित किया फिर अजाक्स भवन बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए एकत्रित किए। इसके अलावा अजाक्स संगठन के होल्ड अकाउंट से अपने विभागीय प्रभाव में बैंक प्रबंधन से सांठ गांठ कर संगठन के लगभग 65 लाख रुपए अनाधिकृत रूप से निकाल लिए, जो स्पष्ट रूप से इनकी मानसिकता को उजागर करते हुए अमानत में खयानत को दर्शाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









