बापू के भक्तों ने थाटीपुर से निकाली हरिनाम प्रभात फेरी

May 27 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में थाटीपुर क्षेत्र में हरिनाम प्रभात फेरी आश्रम संचालक अर्जुन भाई के मार्गदर्शन में निकाली गई जो कि द्वारकाधीश मंदिर से प्रारंभ होकर कुम्हर पूरा शिवाजी नगर कुबेर आश्रम चौहान प्याऊ होते हुए वापिस द्वारकाधीश मंदिर थाटीपुर पर समाप्त हुई। 
भारी संख्या में शामिल भक्तों ने जगह-जगह चलित वाहन पर व्यासपीठ पर पूज्य गुरुदेव के श्री विग्रह फोटो पर माल्यार्पण कर जलफल मिष्ठान वितरण के साथ भव्य स्वागत किया। गुरु भक्ति से भरे भजनों पर नाचते गाते भक्तों ने खूब हरिनाम के जयकारे लगाए। संत आशाराम बापू के भक्तों ने थाटीपुर की सडक़ों को हरिनाम संकीर्तन से भक्ति रस वर्षा कर आनंदमय बना दिया। हजारों ऋषि प्रसाद सत्साहित्य भेंट के साथ ही प्रसाद वितरित किया जाता रहा। 
प्रभातफेरी में प्रधान भदौरिया, बलबीर सिंह परमार, राणा, विकास गुप्ता, सुरेश कुमार, रामवीर हितेश, गोविंद राठौर, गीता रावल, सावित्री मिश्रा, संगीता राणा, लक्ष्मी प्रजापति आदि श्रद्धालु भक्त गण शामिल रहे।