जेएसजी संगिनी नारीशक्ति की महिलाओं ने खूब मस्ती की

May 27 2025

ग्वालियर। जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर इंटरनेशनल की महिला इकाई जेएसजी संगिनी नारीशक्ति द्वारा एक निजी होटल में रेट्रो थीम पर आधारित भव्य पार्टी चलो लौट चलें उन सुनहरे दिनों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बीते सुनहरे पलों को याद करते हुए महिलाओं ने खूब मस्ती की। वे पुराने जमाने की हीरोइनों के अंदाज में पोलका डोट्स काली सफेद साड़ी में सजधज आई, जिससे वातावरण रेट्रो बन गया। 
अध्यक्ष अनीता जैन ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि हर महिला को उसके आत्ममूल्य का अनुभव कराने के लिए था। संचालन डॉक्टर याशी जैन ने किया। इस मौके पर तमाम प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर संस्था की साधना जैन, संध्या जैन, नविता जैन, सीमा जैन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहीं।