उद्यमी योजनाओं का लाभ उठाएं:जैन

May 27 2025

ग्वालियर। जैन मिलन गोपाचल शाखा ग्वालियर का शपथ ग्रहण सम्मान समारोह एवं संस्कार शिविर पुरस्कार वितरण जैन छात्रावास में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एडवोकेट महेन्द्र जैन, मुख्य अतिथि भूपेन्द्र जैन, अति विशिष्ट अतिथि राजेश जैन बंटी, प्रवीण अग्रवाल उपस्थिति रहे। 
इस मौके पर भूपेन्द्र जैन ने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को मेरी जब भी जरूरत होगी, मैं हर जरूरतमंद की सेवा के लिए हर समय उपलब्ध हूं। उन्होंने समाज के युवा वर्ग एवं महिलाओं के लिए उद्यमी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। नवीन कार्यकारिणी में वीर कमल जैन पहाडिय़ा अध्यक्ष, वीर राजेश जैन सचिव एवं वीर रूपेश जैन कोषाध्यक्ष तथा डॉ. संजय जैन उपसचिव व आकाश जैन को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है।  साथ ही सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं नये सदस्यों को शपथ दिलाई। मंच संचालन श्रीमती संध्या जैन एवं श्रीमती सुरभि जैन द्वारा किया गया।