ग्वालियर को प्रयागराज के लिए मिली नई ट्रेन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
May 27 2025
ग्वालियर। झांसी तक चलने वाली प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस को अब ग्वालियर तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन ग्वालियर से पहली बार मंगलवार 27 मई को सुबह 5 बजे रवाना हुई। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सांसद भारत सिंह कुशवाह ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह ट्रेन शाम 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
वहीं प्रयागराज से सुबह चलने वाली यह ट्रेन रात 9 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यह सेवा ग्वालियर-चंबल अंचल से प्रयागराज जाने-आने वाले यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
नई ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस को मंगलवार सुबह 5 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस प्रयागराज से गाड़ी संख्या 11802 की रवानगी पहले की तरह सुबह 6.05 बजे ही होगी, जो वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर शाम 5:15 बजे पहुचेंगी। झांसी में दस मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी, जो दतिया, सोनागिर और डबरा रुकते हुए रात 9 बजे ग्वालियर पहुंच जाएगी।
इस ट्रेन के जरिए डबरा, दतिया और सोनागिर के यात्रियों को भी एक ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है।
गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर से सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह झांसी में सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी और फिर शाम 6:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
पहले इस ट्रेन में 14 कोच हुआ करते थे, लेकिन ग्वालियर तक विस्तार होने के बाद अब इसमें कुल 18 कोच होंगे। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह के अनुसार, इनमें 13 कोच सामान्य श्रेणी के होंगे, जबकि स्लीपर और एसएलआर श्रेणी के दो-दो कोच और एक एसी थर्ड श्रेणी का कोच शामिल रहेगा।
इस ट्रेन विस्तार का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। ग्वालियर तक ट्रेन विस्तार से न केवल व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और अन्य अवसरों तक पहुंचने में भी सहायता मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे नई समय-सारिणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या स्टेशन हेल्पलाइन से प्राप्त करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









