भगवान शांतिनाथ का इंद्रो ने किया महामस्तकभिषेक, विधान में चढ़ाया निर्वाण लड्डू
May 26 2025
ग्वालियर। जैन समाज की अग्रणी संस्था आप और हम टीम ग्रेटर ग्वालियर एवं सकल जैन समाज ग्वालियर की ओर से सोमवार को दाना ओली स्थित दिगम्बर पार्श्वनाथ वरैया जैन मंदिर में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप व मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर बड़े ही धूमधाम के साथ शांतिनाथ महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया गया। इस विधान में भगवान शांतिनाथ कलशों से महामस्तकभिषेक के साथ पूजन और विश्वशांति महायज्ञ के साथ निर्वाण लड्डू बड़े हर्षोल्लास के साथ चढ़ाया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सर्वप्रथम विधान का शुभारंभ विधानाचार्य पंडित भरत वैरागी जैन ने मंत्रो के साथ हेमंत जैन ने पचरंगी जैन ध्वजारोहण फहराकर किया। विधानाचार्य भरत वैरागी ओर सह विधानाचार्य शुभम शास्त्री ने रिद्धि सिद्धि मंत्रो का उच्चारण कर सर्वप्रथम सौधर्म इंद्रगणों ने 108 कलश से भगवान शांतिनाथ का मस्तकाभिषेक किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि विधान के मंडप पर सौभाग्यवती महिलाओं ने मंगल कलश की स्थापना की। वही संगीतकार प्रमोद जैन के भजनों पर शांतिनाथ महा मंडल विधान में इंद्र ओर इंद्रणियो ने भगवान शांतिनाथ की भक्ति करते हुए पूजा अर्चना कर 120 महाअर्घ्य समर्पित किए। विधान के उपरांत पूरे विश्व की कामनाओं के साथ महायज्ञ की अग्निकुंड में आहुतियां दी। वही शाम को भगवान शांतिनाथ के जन्मोत्सव महाआरती करने के साथ संगीतमय भजनों के साथ बधाई पालना झुलाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









