बारिश ने नौतपा का दूसरा दिन भी किया ठंडा

May 26 2025

ग्वालियर। नौतपा के पहले दिन बौछारें पडऩे से हुई ठंडी शुरुआत के बाद सोमवार को भी आसमान में छाये बादल 11.30 बजे करीब बरसने लगे। शहर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं बौछारें पड़ी। हालांकि सुबह धूप निकली लेकिन बादलों के कारण धूप के तेवर ढीले ही रहे। इस कारण फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। 
मौसम में नमी की अधिकता के कारण धूप आने के बाद भी उसके तेवर ढीले ही पड़े हुए हैं, लेकिन उमस भरी गर्मी जरुर लोगों को परेशान कर रही है। गत दिवस सूर्य देव का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश हो चुका है। इसके साथ ही नौतपा शुरु हो जाता है। और भीषण गर्मी पडऩे लगती है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के केरल में प्रवेश कर गया है और वह तेजी से आगे बढ़ रहा है।