विरोधी मानसिक रूप से बीमार, मूर्ति लगाकर रहेंगे:भाटी
May 26 2025
ग्वालियर। ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद में आजाद समाज पार्टी की भी एंट्री हो गई है। सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव रविंदर भाटी ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग बाबा साहब की मूर्ति का विरोध कर रहे हैं, वे मानसिक रूप से बीमार हैं। भाटी ने ऐलान किया कि 11 जुलाई को ग्वालियर में अंबेडकर महापंचायत आयोजित की जाएगी।
रविंदर भाटी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में मध्यप्रदेश में लगातार महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। चाहे सम्राट मिहिर भोज हों या डॉ. अंबेडकर, सरकार ने कभी ईमानदारी से सम्मान नहीं दिया। बाबा साहब किसी जाति विशेष के नहीं हैं, उन्होंने पूरे देश के लिए संविधान बनाया। ऐसे में हाईकोर्ट परिसर में उनकी मूर्ति लगने से किसे आपत्ति हो सकती है?
रविंदर भाटी ने ऐलान किया कि 11 जुलाई को ग्वालियर में अंबेडकर महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस पंचायत में मूर्ति स्थापना को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
भाटी ने साफ कहा कि हाईकोर्ट परिसर में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का विरोध करना जातिगत भेदभाव और संविधान विरोधी सोच का परिचायक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। इसलिए यह सिर्फ मूर्ति लगाने का सवाल नहीं, संविधान और सामाजिक न्याय के सम्मान की लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के नाम पर सियासत करने वाले अब स्पष्ट रुख दिखाएं। कांग्रेस केवल नाम पर राजनीति करती है, लेकिन असल में सम्मान नहीं देती। यदि राहुल गांधी सामाजिक न्याय के पक्षधर हैं, तो उन्हें सामने आकर इस मुद्दे का समर्थन करना चाहिए।
दतिया में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना के लिए पहुंचे
सोमवार को रविंदर भाटी दतिया में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापना और सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। वे दिल्ली से ग्वालियर एयरपोर्ट आए और यहां से सडक़ मार्ग से दतिया रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने मूर्ति विवाद पर अपनी पार्टी की रणनीति और कड़ा रुख साफ कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









