अग्रसेन भगवान को अमावस्या पर लगा भोग

May 26 2025

ग्वालियर। मुरार में अग्रेसन चौक पर अग्रेसन उत्सव समिति मुरार द्वारा लगातार चार वर्षों से अग्रकुल जनक भगवान महाराजा अग्रसेन पर नगर के अग्रवाल बंधुओं ओर मातृत्व शक्ति द्वारा माल्यार्पण पुष्प अर्पण किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक अमावस्या पर अग्रवाल बंधुओं के सहयोग से प्रसादी वितरित की जा रही है।
 इसी क्रम में सामेवार को रमन मित्तल हनुमान स्पोर्ट मुरार द्वारा अमावस्या पर भगवान अग्रसेन पर माल्यार्पण कर फल प्रसादी का भोग लगाकर अग्र बंधुओं के साथ मिलकर प्रसादी का वितरण किया। साथ ही सभी अग्रवाल बंधुओं से आग्रह है अधिक से अधिक संख्या मे प्रतिदिन पहुँचकर पूजा, माल्यार्पण करे एवं प्रत्येक महा की अमावस्या को भगवान अग्रसेन पर प्रसादी का वितरण करें। प्रसादी वितरण के इस पुनीत कार्य मे आप भी अपना सहयोग दे कर सहभागी बने।
 इस अवसर पर रमन मित्तल, डॉ सुरेश गर्ग, रमेश चंद बंसल, कमल अग्रवाल, अनिल गर्ग, अशोक गर्ग आदि अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे।