टोयोटा फॉर्च्यूनर और लीजेंडर ने भारत में तीन लाख गाडिय़ों की बिक्री का ऐतिहासिक निशान छुआ

May 26 2025

ग्वालियर। भारत के प्रीमियम एसयूवी बाजार में अपनी प्रमुख उपस्थिति को मजबूत करते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा की। यह है फॉर्च्यूनर और जेंडर की कुल तीन लाख इकाइयों की बिक्री। यह उपलब्धि न केवल इन प्रीमियम एसयूवी की बेजोड़ लोकप्रियता को रेखांकित करती है, बल्कि टोयोटा की विश्वसनीयता और उच्च प्रदर्शन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। यह शक्ति और बारीकी का बेहतरीन मिश्रण है।
2009 में अपनी शुरुआत के बाद से टोयोटा फॉर्च्यूनर लंबे समय से एसयूवी सेगमेंट में एक बेंचमार्क (मानक) रही है, जो बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जोरदार मजबूती का शानदार मेल है। फॉर्च्यूनर अपनी जबरदस्त ऑफ-रोड क्षमता के लिए जाना जाता है, जो इसे एडवेंचर और ड्राइविंग के शौकीनों के लिए आदर्श विकल्प बनाता है। 2.8 लीटर के दमदार डीजल इंजन से लैस, 204 पीएस की प्रभावशाली शक्ति और 500 एनएम का टॉर्क (घूर्ण) उत्पन्न करता है। टोयोटा की जानी-पहचानी लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर और उन्नत 4&4 क्षमताएं सुनिश्चित करती हैं कि फॉर्च्यूनर हर यात्रा में एक भरोसेमंद साथी बना रहे, चाहे ऊबड़-खाबड़ इलाकों पर विजय प्राप्त करना हो या राजमार्गों पर यात्रा करनी हो।
 इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के  वरिंदर वाधवा ने कहा, हम भारत में फॉर्च्यूनर और लीजेंडर के उत्साही प्रशंसकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारे ब्रांड पर अटूट भरोसा जताया है, क्योंकि हम अपनी सबसे प्रशंसित एसयूवी की तीन लाख से अधिक यूनिट की बिक्री का जश्न मना रहे हैं। फॉर्च्यूनर और लीजेंडर एसयूवी के शौकीनों के बीच एक शीर्ष विकल्प बने हुए हैं, जो लग्जरी, प्रदर्शन और विश्वसनीयता का एक बेहतरीन मिश्रण चाहते हैं।