कलमकार निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
May 26 2025
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों की सृजनात्मकता को मंच प्रदान करने हेतु कलमकार निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान में किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में शुभम जैन, ऋषि गोयल, आकाश शर्मा और असिस्टेंट प्रोफेसर चंद्रशेखर बरूआ उपस्थित रहे।
अतिथियों ने छात्रों की लेखन शैली और विषय पर पकड़ की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर लेखन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में विचारशीलता, समाज के प्रति दृष्टिकोण और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देना रहा साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि कलमकार जैसे आयोजन युवाओं में विचारशील संवाद की संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास हैं और फाउंडेशन आगे भी इस तरह की गतिविधियाँ आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर संस्था के संयोजक आकाश त्रिपाठी, जयेश श्रीवास्तव, आर्यन सोनी, राज गुप्ता, जतिन सोनी, खुशी मित्तल, इशिका सिरोथिया, कुमकुम झा,आशु शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









