समाजसेवी पाठक ने पुष्पवर्षा कर विराट चल समारोह का किया स्वागत
May 26 2025
ग्वालियर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकले चल समारोह एवं शोभायात्रा का वरिष्ठ समाजसेवी सतीश पाठक के संयोजन में पूर्व विधायक प्रवीण पाठक के समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर सतीश पाठक ने भगवान परशुराम का विधि विधान के साथ पूजन किया एवं समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मंगल कामना की। श्री पाठक की ओर से चल समारोह में शामिल सभी विप्र बंधुओं को शीतल पेय आदि का वितरण कर उनका स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत समाजसेवी सतीश पाठक भी अपने विप्रबंधु साथियों व पूर्व विधायक प्रवीण पाठक के समर्थकों के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर महाराज बाड़े पर यात्रा के समापन तक साथ चले। इससे पूर्व चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुआ जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महाराज बाड़ा पर पहुंचा। यहां महाआरती पूजन के साथ संत-महात्माओं का सम्मान भी किया गया। भगवान परशुराम चल समारोह में भव्य झांकियों एवं बैंड बाजों ने सभी का मन मोह लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









