एक संस्कारी बेटा और बेटी समाज की नींव होती है- महापौर डॉ शोभा

May 26 2025

ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 ग्वालियर एवं दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर(जयपुर) के संयुक्त तत्वाधान में  ग्वालियर शहर के अलग अलग विभिन्न जैन मंदिरों की कमेटी ओर जैन मिलन संस्थाओं के सहयोग से 18 से 25 मई तक श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर आयोजित किए गए। जिसका सामूहिक समापन एवं सम्मान समारोह माधव डिस्पेंसरी के सामने स्थित वीर जैन छात्रावास में आयोजित किया गया। समापन से पहले शिवार्थियों ने अहिंसा रैली निकलकर भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को जनजन तक पहुंचाया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन संस्कार शिविर के समापन से पहले प्लैग पॉइंट थीम रोड से भव्य अहिंसा रैली निकाली गई। रैली मे बच्चे, महिलाएं, बालिकाऐं सम्मिलित होकर हाथों मे पचरंगी जैन ध्वजा लेकर भगवान महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो, शाकाहार अपनाओं, शराब, अंडे, मॉस खाना छोड़े। वही लोगो को शाकाहार रहने के लिए जागरूक कर संदेश दिए। रैली प्लैग पॉइंट थीम रोड़ से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होती हुई कार्यकम स्थल वीर जैन छात्रावास पहुंची।
शिविर समारोह की मुख्य अतिथि महापौर डॉ शोभा सिकरवार थी। वही समारोह गौरव अतिथि महेंद्र टोंग्या थे। विशिष्ट अतिथि पार्षद हेमलता जैन,  राजेश जैन बंटी, बालचंद्र जैन, प्रवीण गंगवाल, शीला टोंग्या, महेंद्र जैन,  कमलेश जैन, अनिता जैन, नवनीत जैन, आशीष जैन मौजूद थे। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शोभा सिकरवार ने बच्चों से कहा कि हमारे समाज में लोगों की पहचान उनके धर्म आचरण के संस्कार से की जाती है। एक संस्कारी बेटी और बेटा समाज की नींव होती है और अच्छे संस्कारी समाज से ही राष्ट्र की उन्नति की दिशा तय होती है। बच्चों को नैतिक शिक्षा से अच्छे धर्म आचरण के संस्कार देना और अपनी संस्कृति से रूबरू करवाना, जिससे वे अपने साथ-साथ पूरे समाज को सही रास्ते पर ले जा सके। वही राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महेंद्र जैन ने कहा कि शिविर के माध्यम से युवा पीढ़ी को धर्म के संस्कार बीजारोपण करने से उनक जीवन सार्थक हो जाता है। 
 जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आठ दिवसीय अलग अलग क्षेत्रों में शिविरों में बच्चों ज्ञान की शिक्षा देने आए सांगानेर के  विद्वान कपिल भैया, अरिहंत शास्त्री, अमन शास्त्री, चेतन भैया, आकाश भैया,  हर्ष भैया, अंशुल भैया, अनुराग भैया, नितिन भैया, अनीश भैया, अरिहंत जैन, ऋषभ भैया, चेतन जैन, शुभम भैया एवं ग्वालियर के डॉक्टर विजय जैन, रविंद्र गुरु, अनिता जैन, मंजू जैन, आरती जैन को शॉल व स्मृतिचिन्ह अतिथियों भेंटकर सम्मानित किया।
शिविर के समापन कार्यक्रम में 700 बच्चो के सानिध्य में अतिथियों ने सामूहिक रूप से शिविर में परीक्षा में भाग 1, 2,  मौखित, तत्वार्थ सूत्र, भक्तामर, छह ढाल की कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बालक, बालिका ओर महिलाओं सहित 150 शिवार्थियों को प्रशस्ति पत्र ओर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।