विधायक डॉ. सिकरवार ने भगवान परशुराम के चल समारोह का किया भव्य स्वागत
May 26 2025
ग्वालियर। भगवान परशुराम चल समारोह का स्वागत विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर भगवान परशुराम का पूजन कर आरती की। भगवान अचलेश्वर महादेव मंदिर से भगवान परशुराम का चल समारोह शुरू हुआ। चल समारोह इंदरगंज चैराहा पहुॅचा जहां पर 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ .सतीश सिकरवार के नेतृत्व में सैकडों महिला एवं पुरूष कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान परशुराम के चल समारोह एवं रथ पर विराजमान भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया।
विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं पूजा अर्चना कर भगवान परशुराम समेत रथ में सवार सभी गणमान्यों का आर्शीवाद लिया। विधायक डॉ. सिकरवार द्वारा चल समारोह में शामिल विप्र बंधुओं का पुष्पहार पहनाकर कर सम्मान किया गया। चल समारोह का गाजे-बाजे के साथ पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया और शीतल पेयजल, शॉफ्ट ड्रिंक एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









