30 केन्द्रों पर दो सत्रों में हुई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 8509 अभ्यर्थी हुए शामिल
May 25 2025
ग्वालियर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार 25 मई को शहर में 30 परीक्षा केन्द्रों पर हुई। परीक्षा रविवार को दो सत्रों में प्रात: 9.30 बजे से 11.30 बजे एवं दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में 8 हजार 509 अभ्यर्थी सम्मिलित रहे।
परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले ही मुख्य द्वार पर कड़ी चेकिंग की गई। जो छात्र जूते पहनकर परीक्षा देने पहुंचे थे उनके जूते परीक्षा केंद्र के बाहर ही उतरवा लिए गए। इसके अलावा बेल्ट, बैग, वॉलेट, बिना ट्रांसपेरेंट बोतल, घडिय़ां, गाडिय़ों की चाबियां और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही जमा करा लिए गए।
खास बात यह है की परीक्षा के दौरान खासी सख्ती रहेगी। मुत्रा भाइयों यानी अभ्यर्थी के स्थान पर कोई और तो एग्जाम नहीं दे रहा, इस पर नजर रहेगी। भीतर कोई अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य नकल सामग्री तो नहीं ले जा रहा, इसके लिए गेट पर ही सख्त चैकिंग हुई।
ग्वालियर में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये संयुक्त कलेकटर देवकीनंदन सिंह को परीक्षा प्रभारी एवं नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ऑक्जर्वर के रूप में सेक्टर ऑफीसर हिमांशु कुमार को नियुक्त किया गया था। परीक्षा के लिये कलेक्ट्रेट के कक्ष क्र. 113 को कंट्रोल रूम के रूप में स्थापित किया गया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









