बजरंग भक्त मंडल ने की हरे चारे की गौभोग सेवा एवं बांटा भोजन
May 25 2025
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत लगभग 6 वर्षों से की जा रही गौसेवा के क्रम में रविवार को 675 किलो हरे चारे की सेवा जनकताल स्थित गौशाला पर शालिनी त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, राकेश बंसल, गुप्तरूप एवं आयुष दुबे के सहयोग से की गई।
मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि गौसेवा उपरांत अशोक गुप्ता के सहयोग से बजरंग भक्त मंडल मंडल द्वारा भोजन वितरण की सेवा कमलाराजा अस्पताल परिसर में नर सेवा नारायण सेवा अंतर्गत की गई जिसमें सभी व्यक्तियों को दाल चावल का वितरण किया गया। मंडल द्वारा भोजन वितरण सेवा हर महीने की जाती है।
उक्त सेवाओं में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, सहसचिव नमन अवस्थी, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, पुनेश पाल, हरीश राठौर दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संतोष शिवहरे, सुशील कुशवाह, अंकित गोयल, विजय बंसल आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









